संवाददाता: राधिका कश्यप, नमस्कार भारत
सलमान खान की फिल्म सिकंदर की घोषणा के बाद से उसकी नायिका को लेकर चर्चा की जा रही है कि सिकंदर में कौन बनेगी सलमान की नायिका ।
एनिमल और पुष्पा की अभिनेत्री बनेगी नायिका
जी हा बाजी मारी है अभिनेत्री रश्मिका मन्दना ने। गुरुवार को सिकंदर फिल्म के निर्माताओ ने इसकी अधिकारिक घोषणा की। इस फिल्म मे सलमान खान धुआधार ऐक्शन करते नजर आएगे । बताया ये जा रहा है कि फिल्म में ऐक्शन और एमोशन के साथ गहरा सन्देश भी निहित होगा।
सलमान करेंगे इनके साथ पहली बार काम
इस फिल्म के निर्माता ‘गजनी’ फेम के निर्देशक मुरुगदास और सलमान एक साथ पहली बार काम करेंगे और रश्मिका के साथ भी सलमान की जोडी पहली बार स्क्रीन पर दिखाई देगी।
रश्मिका ने एक्स पर लिखा
काफी वक्त से आप सभी मेरे अगले प्रोजेक्ट के बारे में पुछ रहे थे । ये रहा सरप्राइज़ । सिकंदर का हिससा बनकर शुक्रगुजार हूँ । यह फिल्म अगले साल ईद पर रिलीज होगी । बॉलीवुड में रश्मिका हाल ही में कहर ठाह रही है। वह ‘एनिमल’ जैसी फिल्मो में नज़र आई । और वही छावा में विकी के साथ नजर आयेगी।
