संवाददाता: कुमार विवेक, नमस्कार भारत

BJP LEADER: भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह चन्दौली लोकसभा से भारतीय जनता पार्टी उम्मीद्वार और केंद्रीय मंत्री डॉ महेन्द्र नाथ पाण्डेय के नामांकन कार्यक्रम में पहुंचे। जहा एक रैली को संबोधित करते हुए पाकिस्तान की आलोचना की स्वतंत्र देव सिंह ने भाजपा प्रत्याशी के नामांकन के बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी सरकार के पिछले 10 वर्षों में किए गए विकास कार्यों समेत भारत की कई उपलब्धियां गिनाई।

उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा ये नया भारत है, ये आंखों में आंखें डालकर बात करता है  और दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देता है अगर कोई साजिश भी करे तो ये नया भारत घर में घुसकर मारता है।

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा चाहे वो चीन हो या अमेरिका सभी से आज भारत बराबरी से बात करता है।

उन्होंने पीएम मोदी के प्रतिनिधित्व में भारत ने पाकिस्तान की इतनी  हालत खराब कर दी है कि कभी हमें आतंक परोसने वाला देश आज रोटी-रोटी को मोहताज हो गया है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *