संवाददाता अनु सैनी, नमस्कार भारत

मुज़फ्फरनगर। एसएसपी संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में शाहपुर थानाध्यक्ष मोहित चौधरी अपराध उन्मूलन अभियान में लगातार सफलता हासिल कर रहे हैं। इसी क्रम में थाना शाहपुर पुलिस ने एक ऐसे शातिर व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों को भ्रमित कर ठगी और अवैध उगाही करता था।
थानाध्यक्ष मोहित चौधरी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक हरिओम सिंह, कॉन्स्टेबल धीरज कुमार और सोनू कुमार की टीम ने आरोपी को ग्राम बसधाड़ा की ओर जाने वाले जंगल के लिंक मार्ग से गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से पुलिस की वर्दी, बेल्ट, जूते, एक नाजायज चाकू, मोटरसाइकिल और ₹2000 नगद बरामद किए गए।
घटना का विवरण
07 दिसंबर 2025 को वादी मोहित पुत्र ओम सिंह, निवासी ग्राम कुटवी, ने थाना शाहपुर में तहरीर देकर बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने पुलिस की वर्दी और टोपी पहनकर उनकी माता और भाई से ₹3000 की धोखाधड़ी की। तहरीर के आधार पर मुकदमा संख्या 335/2025, धारा 318(4)/205 बीएनएस में मामला दर्ज किया गया। तत्काल पुलिस टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई और कुछ ही समय बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनोज कुमार उर्फ गुप्ता पुत्र: ओमप्रकाश निवासी: ग्राम धनौरा, थाना दोघट, जिला बागपत के रुप में हुई है।
बरामद किया गया सामान
आरोपी के कब्जे से ₹2000 नगद, पुलिस की वर्दी, पुलिस बेल्ट (खाकी), पुलिस के लाल रंग के जूते, एक नाजायज चाकू, मोटरसाइकिल संख्या UP 12 BR 5543 आधार कार्ड (आरोपी का) बरामद किया गया है।
पुलिस कार्रवाई
आरोपी के खिलाफ मुकदमा संख्या 335/2025, धारा 318(4)/205/317(2) बीएनएस तथा 4/25 आर्म्स एक्ट में कार्रवाई की गई है। शाहपुर पुलिस टीम द्वारा आगे की विधिक कार्यवाही जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *