संवाददाता : रवि गौतम , नमस्कार भारत
प्रासंगिक रीवा द्वारा महिलाओं के ऊपर हो रहे अत्याचारों पर आधारित नाटक “उसके साथ” का रंगकर्मी आलोक शुक्ला के निर्देशन, लेखन में जबर्दस्त मंचन पिछली 15 फरवरी को अदाकार ग्रुप और विरद कला केंद्र द्वारा आयोजित सहरानपुर रंग महोत्सव में आईआईटी रुड़की (सहारनपुर कैम्पस) में किया गया। इस नाटक में मान्या, आलोक शुक्ला और आराध्या ने बेहद भावपूर्ण अभिनय किया। इसी दौरान रंगकर्मी आलोक शुक्ला को उनके उत्कृष्ट लेखन, निर्देशन से रंगमंच में दिए गए योगदान के लिए विजेश जोशी स्मृति सम्मान से नवाजा गया। जिसे देते हुए अदाकार ग्रुप के संरक्षक और योगाचार्य पद्म श्री भारत भूषण ने उन्हें अंग वस्त्र देते हुए एक शील्ड प्रदान किया। इस दौरान टीम के अन्य साथियों मान्या, आराध्या ( अभिनय) सुनील चौहान ( लाइट) अभ्युदय मिश्रा, विजय लक्ष्मी ( संगीत) प्रताप सिंह, तत्व स्वरुप ( मंच) नीतू शुक्ला ( कॉस्टयूम) को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
रंगकर्मी आलोक शुक्ला ने दिए गए सम्मान और स्नेह के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

