सागर कुमार, संवाददाता, नमस्कार भारत
Sikkim News: मंगलवार रात सिक्किम में बादल फटने के बाद तीस्ता नदी में अचानक आई बाढ़ से तबाही का मंजर है। अब मरने वालों का आंकड़ा पहले से बढ़ गया है अब तक 44 लोगों की मौत की खबर थी लेकिन यह संख्या बढ़कर अब 69 हो गई है जिसमे मरने वाले सेना के जवान भी शामिल है जिनकी संख्या 9 है। और अभी भी 105 से अधिक लोग लापता है। (एसएसडीएमए) सिक्कम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जानकरी देते हुए बताया की अचानक आई बाढ़ से करीब 41,870 लोग प्रभावित हुए है। उन्होंने यह भी बताया कि अब तक 2,563 लोगो को सुरक्षित बचा लिया गया है।और राज्य द्वारा बनाए गए राहत कैंप के 30 केंपो में लगभग 6,875 लोगो ने शरण ली है।
सेना ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
Sikkim News: एसएसडीएमए ने बताया कि अभी तक 122 लोग लापता है जिसमे पाक्योंग जिले के 78 लोग, गंगटोक के 23, मगन के15, और नामची के 6 लोग शामिल है। बाढ़ के हालात के बाद अपनों को तलाश रहे लोगों की मदद के लिए आर्मी की तरफ से हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। जिसपर संपर्क करके जानकारी हासिल कर सकते हैं. ईस्ट सिक्किम आर्मी से 8756991895, नॉर्थ सिक्किम आर्मी से 8750887741 इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है। वहीं लापता जवानों के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए 7588302011 नंबर आर्मी की तरफ से जारी किया जा सकता है। अधिकारीयो ने जानकरी देते हुए बताया कि तलाशी अभियान अभी भी जारी है। जिसके लिए विशेष रडार, ड्रोन और सेना के डॉग को तैनात किया गया है। अब तक पाक्योंग से 21, गंगटोक से 6,और मगन से 4 लोगो के शव बरामद किए गए है।
असम के सीएम ने सैन्य कर्मियों की मौत पर जताया शोक
Sikkim News: बाढ़ की वजह से सिक्किम राष्ट्रीय 10 से अधिक राजमार्ग और कई क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इस बाढ़ की वजह से 1320 से अधिक घरों को भी बड़ी हानि पहुंची है वही असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा ने बाढ़ में जान गवाने वाले सैनिकों के लिए शोक जताया है उन्होंने ट्विटर के माध्यम से यह भी कहा कि उन्होंने अपने एक बहादुर सैन्य कर्मी मितुल कालिता को इस बाढ़ में खो दिया है।
यह भी पढ़ें:UP News: बीजेपी विधायक का कार्यकर्ता को कोहनी मारते वीडियो वायरल
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube चैनल ‘NAMASKAR BHAARAT‘ को अभी सब्सक्राइब करें।