संवाददाता : सिद्धार्थ कुंवर, नमस्कार भारत
झारखंड से बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। आपको बता दे की एक स्पेनिश महिला के साथ में गैंगरेप का मामला झारखंड के दुमका जिला से सामने आया है। महिला अपने पति के साथ घूमने आई थी। शुक्रवार की रात वो एक अस्थायी तंबू में रात गुजार रहे थे , तभी उनके साथ यह वारदात हुई । विरोध करने पर आरोपियों ने कपल के साथ मारपीट की। गैंगरेप में कुंजी गांव के 7-8 युवक के शामिल होने की बात सामने आई है। पुलिस ने तीन आरोपियो को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बाइक से घूम रहे थे स्पेनिश कपल
स्पेन से आए पति पत्नी पहले पाकिस्तान गए थे, वह से बांग्लादेश होते हुए झारखण्ड के दुमका पहुंचे। महिला अपने पति के साथ बाइक से टूर पर निकली थी। दोनों दुमका होते हुए भागलपुर की ओर जा रहे थे। लेकिन रात होने पर हंसडीहा बाजार से पहले एक सुनसान जगह पर टेंट लगाकर सो गए। इसी दौरान आसपास के कुछ युवक वहां पहुंचे और युवकों ने महिला के साथ गैंगरेप और मारपीट की।
महिला खुद बाइक चलाकर जांच के लिए अस्पताल पहुंची
आपको बता दे की पीड़ित विदेशी महिला खुद बाइक चला कर दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल जांच के लिए पहुंची। पुलिस की टीम उसे एस्कॉर्ट करके लाई।
