shri ram college of pharmacyshri ram college of pharmacy

संवाददाता: सिद्धार्थ कुंवर, नमस्कार भारत

SRGC: श्रीराम कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी में पूर्ववर्ती छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें पुरातन छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूर्ववर्ती छात्र सम्मेलन का उद्देश्य छात्रों को एक दूसरे के साथ जोड़ना व सफलता को लेकर उनके सुझाव को एक दूसरे के साथ साझा करना रहा।

श्रीराम कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी के कई पुरातन छात्र-छात्राएं आज फार्मास्यूटिकल फील्ड में कई बड़े पदों पर मौजूद है। छात्र-छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय श्री राम कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी के टीचिंग मॉड्यूल को दिया है। जिसकी सहायता से उन्होंने बिना किसी कठिनाई के अपनी मंजिल को प्राप्त कर किया है। पूर्ववर्ती छात्र सम्मेलन में भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से छात्रों ने फार्मेसी के माध्यम से फार्मास्यूटिकल फील्ड में खुल रहे नवीनतम अवसर पर चर्चा की। इसमें कुछ छात्र फार्मा बिजनेस के क्षेत्र से जुड़े हुए थे। जिन्होंने देश में तेजी से विकसित हो रहे फार्मास्यूटिकल उद्योगों की जानकारी साझा कि और साथ ही उन्होंने बताया कि इन उद्योगों को भारतीय सरकार के द्वारा सहायता प्राप्त होती है। जिनमे कई प्रकार कि ऋण योजनाए सामिल है। फार्मा उद्योग देश का सबसे बड़ा उद्योग बनकर उभरा है।

इसके बाद श्री राम कॉलेज आफ फार्मेसी के निदेशक डॉ0 गिरेन्द्र कुमार गौतम ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा किसी भी कॉलेज के लिए उसके छात्र- छात्राएं एक अनमोल रतन की तरह होते हैं। जब एक छात्र सफल होता है तो वह केवल अपने मां-बाप का नाम ही रोशन नहीं करता बल्कि संस्थान का नाम भी रोशन करता है। इसके साथ ही उन्होंने छात्रों की उपलब्धि पर उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

 कार्यक्रम के अंत में श्री राम कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी के द्वारा छात्र-छात्राओं का सम्मान करते हुए उन्हें आभार स्वरूप मोमेंटो प्रदान किया गया ।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ मनोज कुमार गुप्ता, सोनू, साबिया परवीन, पिंकू कुमार, लोकेश कुमार, ज्योति जैन, अक्षिता, अवि दुबे, आरती गर्ग, मुस्सयब खान आदि का योगदान रहा।

और भी खबरें पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें: https://namaskarbhaarat.com/the-book-wants-to-say-something-wants-to-be-with-you-dr-kulshrestha/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *