Sukhpal Khaira News:

सागर कुमार, संवाददाता, नमस्कार भारत

Sukhpal Khaira News: पंजाब में कांग्रेस के विधायक सुखपाल सिंह खेहरा को 8 साल पुरानी नशीले पदार्थ की तस्करी के मामले में चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया। फाजिल्का की जलालाबाद स्थित निचली अदालत में उन्हें दो दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेजा गया। 2015 में सुखपाल सिंह खैरा पर एनडीपीएस एक्ट के तहत जलालाबाद थाने में केस दर्ज किया गया था। इसके बाद सरकार ने इस मामले में बीते अप्रैल महीने में एसआईटी बनाई थी। जिसने खेहरा पर लगे इल्जामों की पुष्टि की तथा एसआईटी के हाथ लगे तथ्यों के आधार पर सुखपाल सिंह को गिरफ्तार किया जा रहा है। सुखपाल सिंह को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिल चुकी है एसआईटी ने सुखपाल सिंह को कभी भी अपना पक्ष रखने के लिए नहीं बुलाया और फिर अचानक ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

Sukhpal Khaira News: खेहरा की गिरफ्तारी से राजनीतिक पार्टी में तनातनी

Sukhpal Khaira News: सुखपाल सिंह खेहरा की गिरफ्तारी से राजनीतिक पार्टी कांग्रेस व आम जनता पार्टी (आप) के बीच तनातनी बन गई है। कांग्रेस और आम जनता पार्टी के बीच यह तनातनी लगातार बढ़ती जा रही है इस बढ़ती तनातनी से विपक्षी गठबंधन आईएनडीआईए (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस) की राजनीति के लिए चुनौती पूर्ण होती नजर आ रही है। अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के अध्यक्ष और पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुखपाल सिंह खेहरा की गिरफ्तारी से दोनों पार्टियों तनातनी शीर्ष स्तर तक पहुंच चुकी है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी आम जनता पार्टी को राजनीतिक संयम की सीमा न लांगने का संदेश दिया उन्होंने कहा कि वह अपनी पार्टी के किसी भी नेता पर किसी भी तरह का अन्याय बर्दाश्त नहीं करेंगे उन्होंने खेहरा के प्रति पूर्ण समर्थन व्यक्त करते हुए कहा पंजाब की आप सरकार की इस राजनीतिक प्रतिशोध की कार्यवाही से कांग्रेस झुकने वाली नहीं है और वह डटकर इसका मुकाबला करेगी।

यह भी पढ़ेंUP News: बैटरी के लिए रिक्शा चालक की हत्या

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube चैनल ‘NAMASKAR BHAARAT‘ को अभी सब्सक्राइब करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *