संवाददाता: सिद्धार्थ कुंवर, नमस्कार भारत
बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू बीते कुछ समय से अपनी शादी की अफवाह को लेकर सुर्खियों में थी। हालांकि हर बार एक्ट्रेस ने इन रिपोर्ट्स को खारिज किया। लेकिन अब खबर सामने आ रही है कि एक्ट्रेस ने ब्वॉयफ्रेंड मैथियास बो के साथ गुपचुप शादी रचा ली है।
तापसी पन्नू लंबे समय से मैथियास बो को डेट कर रही हैं। दोनों पिछले 10 साल से रिलेशनशिप में हैं। एक्ट्रेस आए दिन उनके साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अब खबर आ रही है कि दोनों ने राजस्थान के उदयपुर में सीक्रेट वेडिंग कर ली। जिसमें उनके परिवार वाले और तमाम करीबी दोस्त भी शामिल हुए।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट की मुताबिक, दावा किया जा रहा है कि दोनों ने 23 मार्च 2024 को सात फेरे लिए थे। इस शादी में बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप भी शामिल हुए थे। कहा जा रहा है कि कपल इस खास दिन को काफी प्राइवेट रखना चाहते थे इसलिए वह नहीं चाहते थे कि कोई भी कवरेज हो। रिपोर्ट की मानें तो कपल की शादी में बहुत कम बॉलीवुड सेलेब्स शामिल हुए। इसमें अनुराग कश्यप के अलावैा थप्पड़’ में उनके को-स्टार पावेल गुलाटी भी शादी में आए थे। इस शादी में कनिका ढिल्लों और उनके पति हिमांशु शर्मा भी आए थे। खुद पावेल गुलाटी ने शादी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी।
कहा जा रहा है कि दोनों जल्द ही अब मुंबई में रिसेप्शन फंक्शन करेंगे जिसमें तमाम बॉलीवुड सितारे शामिल होंगे। फिलहाल दोनों शादी की रस्मों में व्यस्त है। हालांकि कपल की तरफ से अब तक कोई तस्वीर सामने नहीं आई है। लेकिन इस खबर के सामने आने के बाद फैंस को इंतजार है कि दोनों कब अपनी शादी की तस्वीर साझा करेंगे। बताया जाता है कि उदयपुर में तापसी और मैथियास ने सिख और ईसाई रीति-रिवाजों के फ्यूजन अंदाज में शादी की है।
