संवाददाता: सिद्धार्थ कुंवर, नमस्कार भारत
फिल्म ’12वीं फेल’ से लोगों के दिलो में अपने अभिनय कैशल से एक्टर विक्रांत मैसी ने खास जगह बना ली है। विक्रांत मैसी को लेकर अब एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि विक्रांत मैसी फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ के साथ लोगों को एंटरटेन करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ का टीजर रिलीज
विक्रांत मैसी की इस नई फिल्म में गोधरा अग्निकांड की कहानी दिखाई जाएगी। कुछ दिन पहले ही फिल्म मेकर्स ने इसका एक वीडियो रिलीज किया था और अब मूवी का टीजर रिलीज कर दिया गया है। ‘द साबरमती रिपोर्ट’ में मेकर्स दिल को झकझोर देने वाली कहानी लेकर आ रहे हैं। वहीं टीजर भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
गोधरा अग्निकांड की कहानी
इस फिल्म में गोधरा अग्निकांड की कहानी को लोगों के सामने पेश किया जाएगा, जो घटना 27 फरवरी 2002 को गुजरात के गोधरा रेलवे स्टेशन के पास साबरमती एक्सप्रेस में घटी थी। उस दिन साबरमती एक्सप्रेस के डिब्बों में लगी आग में कई लोग जिंदा जल गए थे। करीब 59 लोगों की जान चली गई थी। उस खौफनाक घटना को 22 साल हो गए हैं पर वो जख्म आज भी लोगों के दिलों में ताजा हैं।
जानिए कब रिलीज होगी फिल्म
रिद्धि डोगरा अपने को-एक्टर विक्रांत मौसी से पूछती हैं कि न्यूज क्या है, जिसका वह खुलकर जवाब देते हैं। इसके बाद शुरू होती है साबरमती में लगी आग की तहकीकात और उसमें जलकर मरे 59 लोगों की कहानी। फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ आगामी 3 मई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म के डायरेक्टर रंजन चंदेल हैं। वहीं शोभा कपूर और एकता कपूर ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है।
22 साल से छुपे राज को बाहर लाने की कोशिश
‘द साबरमती रिपोर्ट’ के टीजर में उन चीजों की झलक दिखाई गई है, जो 22 साल से छुपे हुए थे। इस फिल्म में विक्रांत मैसी के साथ रिद्धि डोगरा और राशि खन्ना भी नजर आएंगी। फिल्म के टीजर में गोधरा अग्निकांड की सिर्फ एक झलक है, लेकिन इसकी सच्चाई जब फिल्मी पर्दे पर दिखेगी, तो लोग सिहर जाएंगे। फिल्म के टीजर की शुरुआत रिद्धि डोगरा और विक्रांत मैसी से होती है।
