संवाददाता: कुमार विवेक, नमस्कार भारत

तेजस्वी यादव ने कहा- हमने कई बार कहा है कि बिहार इस बार चौंकाने वाले परिणाम देगा। भाजपा वालों ने लोगों के लिए कुछ नहीं किया है।

बिहार की चार लोकसभा सीटों पर पहले चरण के मतदान शांति पूर्वक होने के बाद सियासत तेज हो गई है। पक्ष-विपक्ष के नेता अपनी-अपनी जीत का पुरजोर दावा कर रहे हैं। अब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि पहले चरण में कोई लड़ाई नहीं है हम आसानी से जीत रहे है । हमने कई बार कहा है कि बिहार इस बार चौंकाने वाले परिणाम देगा। बिहार की जनता के लिए एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) ने कुछ नहीं किया है। बिहार की तथाकथित डबल इंजन सरकार का एक इंजन भ्रष्टाचार में है और दूसरा अपराध में है। इन लोगों ने 17 वर्षो में बिहार के लिए कुछ भी नहीं किया। हमने 17 महीने में ही युवाओं को बहुत सारी नौकरियां दी और दिखाया की हमारी सोच और नियत कैसी है।

जनता ऊब चुकी है इनके झूठे वादों से

राजद (राष्ट्रीय जनता दल) नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि मोदी सरकार ने 2014 में जो कहा था, वह अभी तक पूरा नहीं हो पाया। 2019 में जो वादा किया, वह भी इनलोगो से पूरा नहीं हो पाया। 2024 में 400 पार कर रहे थे लेकिन पहले दिन ही इनकी पूरी फिल्म ही फ्लॉप हो गई।अब जनता ऊब चुकी है इनके जुमलोंं और झूठे वादों से। इस बार तो अद्भुत है। इनलोगों ने बिहार के लिए कुछ नहीं किया। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने का जिक्र तक नहीं किया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा नेताओं में से किसी ने भी विशेष राज्य का दर्जा दिलाने की मांग तक नहीं की।

अगर हमारी सरकार बनी तो

तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर इस बार इंडी गठबंधन की सरकार बनती है तो विशेष राज्य का दर्जा के साथ विशेष पैकेज भी देंगे। विशेष पैकेज के तहत एक लाख 60 हजार करोड़ दिया जाएगा। यानी एक लोकसभा के लिए चार हजार करोड़ रुपये दिया जाएगा। हमलोग जानते हैं बिहार में किस चीज की जरूरत है। 17 महीने में हमलोगों ने पांच लाख लोगों को सरकारी नौकरी दी। जनता भी जान चुकी है। इस बार का चुनाव लोकल मुद्दों पर हो रहा है। लोकल मुद्दा बिहार में हावी है। इसपर ही लोकसभा चुनाव हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *