संवाददाता: इकरा कुरेशी, नमस्कार भारत

हाथी बहुत समझदार जानवर होते हैं। उनका व्यवहार अपने परिवार के प्रति बिल्कुल इंसानों के जैसा होता है। फिर चाहे बात बच्चों की सुरक्षा की हो या फिर परिवार से लगाव की, वे हर मामले में इंसानों के जैसा ही बर्ताव करते हैं।
सोशल मीडिया पर आज एक ऐसा ही वीडियो देखने को मिला। जो इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जिसमें हाथी का एक बच्चा पानी से भरे गड्ढे में गिर गया। गड्ढे से बाहर आने की बहुत कोशिश की लेकिन उसके बाद भी बच्चा गड्ढे से बाहर नहीं निकल पाया। अपने बच्चे को मुसीबत में फंसा देख मां बीच सड़क पर आ गई।और बच्चे के लिए परेशान हो रही थी।

बेजुबान मां मुंह से तो कुछ नहीं बोल सकती थी लेकिन उसके हाव-भाव ये बताने को काफी थे कि वह या उसका परिवार मुसीबत में है। लेकिन फिर भी सड़क से गुजर रहा कोई भी शख्स ये नहीं समझ पाया कि आखिर हथिनी इतनी परेशान कैसे है। उसके बाद बच्चे की जान कैसे बची ये आप इस वीडियो में देख सकतें है।


मदद मांगने सड़क पर आ गई हथिनी

वीडियो में आप ने देखा कि एक हथिनी जंगल से निकलकर बीच सड़क पर पहुंच गई है और वह वहां से गुजरने वाले हर वाहन को अपनी सूंड़ से हमला करती है, लेकिन किसी को कुछ समझ नहीं आता है, कि आखिर वह ऐसा कर क्यों रही है उसके बाद वन विभाग के कर्मचारी आकर हथिनी को भगाने के धमाका या करते हैं लेकिन हथिनी फिर भी नहीं भागती और वहां से धीरे-धीरे जाने लगती है। लेकिन हथिनी जो समझना चाहती है वो कोई नही समझता लेकिन फ़िर वन विभाग के कर्मचारी हथिनी के पीछे पीछे जाते हैं तभी उन्हें एक गड्ढा दिखाई देता है जिसमें हाथी का बच्चा गिर गया है। लेकिन वह निकल नहीं पा रहा है। ये देखकर वन विभाग के कर्मचारी समझ जाते हैं कि हथिनी अपने बच्चे के लिए ही परेशान हो रही है। उसके बाद कर्मचारी बच्चे को निकालने के लिए एक रास्ता बनाते हैं जिससे बच्चा आसानी से बाहर निकल आता है। उसके बाद हथिनी अपने बच्चे को देखकर उसके पास पहुंच जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *