संवाददाता: सिद्धार्थ कुंवर, नमस्कार भारत
लोकसभा चुनाव की तारीखों का लोगों का काफी वक्त से इंतज़ार था, जो कि ख़त्म हो चुका है। केंद्रीय चुनाव आयोग ने शनिवार को लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान कर दिया है।
बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर सात चरणों में चुनाव होने की घोषणा की गई है। पहले चरण के लिए 28 मार्च को नोटिफिकेशन जारी होगा। इसके साथ ही 19 अप्रैल को वोटिंग होगी। चूंकि बिहार में होली का त्योहार ज़ोर शोर से मनाते हैं, इसलिए 2 अप्रैल तक नामांकन प्रक्रिया जारी रहेगी।
26 अप्रैल को दूसरे चरण का चुनाव होगा। इसके अलावा तीसरे चरण के लिए 7 मई की तारीख तय की गई है। 13 मई को चौथे चरण के लिए मतदान होगा। 20 मई को 5वें चरण के लिए वोटिंग होंगी। वहीं छठे चरण के चुनाव के लिए 25 मई की तारीख तय की गई है। सातवें चरण के लिए एक जून को मतदान होंगे।
जानिए बिहार में किस सीट पर किस चरण में होंगे मतदान?
| चुनाव का फेज़ | चुनाव की तारीख | लोकसभा सीट का नाम |
| पहला चरण | 19 अप्रैल 2024 | औरंगाबाद,गया-आरक्षित, नवादा और जमुई-आरक्षित |
| दूसरा चरण | 26 अप्रैल 2024 | किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका |
| तीसरा चरण | 7 मई 2024 | झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा और खगड़िया |
| चौथा चरण | 13 मई 2024 | दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर-आरक्षित, बेगूसराय और मुंगेर |
| पांचवा चरण | 20 मई 2024 | सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारण और हाजीपुर |
| छठा चरण | 25 मई 2024 | पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज-आरक्षित, सीवान और महाराजगंज |
| सातवां चरण | 1 जून 2024 | आरा, बक्सर, सासाराम-आरक्षित, नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्रा, काराकाट और जहानाबाद |
