संवाददाता: अभय प्रताप, नमस्कार भारत
आईपीएल 2024 का शानदार आगाज हो चुका है, फैंस दूनी मोहब्बत से अपने खिलाड़ियों के खेल का मजा ले रहे हैं। तो वहीं दूसरी ओर जाने माने खिलाड़ी ऋषभ पंत की वापसी पर भी वो बहुत ज्यादा खुश हैं, इसका उदाहरण तब नजर आया जब दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के साथ होने वाली बिडत से पब्लिक पंत को देखकर खुशी से झूम उठी।
आपको बता दें कि भयंकर सड़क हादसे के बाद लगभग 1साल 2 महीने के बाद ऋषभ पंत मैदान पर जब लोगों को नजर आए तो फैंस की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा, पूरा मैदान पंत-पंत की आवाज से गूंज उठा था। खैर ये तो क्रिकेट के फैंस का हाल है लेकिन दूसरी ओर एक बार फिर पंत की वजह से अभिनेत्री उर्वशी रोतैला चर्चा में आ रही है, क्योकि आए दिन पता चला है की उर्वशी रोतैला ओर ऋषभ पंत की शादी की चर्चा सामने आई है जिससे फैंस को लग रहा है की ये जल्द ही शादी करने वाले है जोकि अभी कुछ पक्का नहीं कह सकते है |

साल 2022 में एक टीवी इंटरव्यू में उर्वशी ने ऋषभ पंत का नाम लिए बगैर ये कहा था कि’ एक आरपी (RP) नाम के इंसान मुझसे मिलने होटल आए थे और उन्होंने करीब मुझे 20-22 मिसकॉल किए थे। मैं तो उन्हें जानती तक नहीं थे और जब मेरी उनसे मुलाकात नहीं हुई तो वो गुस्सा होकर चले गए थे।’
क्या RP नाम का इंसान ऋषभ पंत ही है ?
इसके बाद इस खबर ने जोर पकड़ लिया कि वो RP नाम का इंसान और कोई नहीं ऋषभ पंत ही हैं, जिन्हें प्यार से उनकी टीम RP कहकर बुलाते हैं। इसके बाद से उर्वशी और पंत की डेटिंग की खबरें आनी लग गई थीं और इस बात ने तब और ज्यादा फेल गयी, जब पंत मे इंस्ट्राग्राम पर उर्वशी के लिए लिखा था कि ‘मेरा पीछा छोड़ो बहन।’
