संवाददाता अनु सैनी, नमस्कार भारत मोरना :श्रीराम आश्रम में भागवत कथा भवन का शुभारंभ पूर्व मंत्री संजय गर्ग द्वारा फीता काटकर किया गया।मन्त्री ने कथा व्यास का आशीर्वाद प्राप्त कर गुरुकुल के छात्रों को सम्मानित किया। पौराणिक तीर्थ शुकतीर्थ में स्थित श्री राम आश्रम में गुरुवार को श्रीमद्भागवत कथा भवन के शुभारंभ के उपरांत पूर्व मंत्री संजय गर्ग ने ब्रह्मलीन सन्त स्वामी रामधारी महाराज ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर स्वामी केशवानंद सरस्वती महाराज के चित्र सम्मुख पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।आश्रम में जारी श्रीमद्भागवत कथा के व्यास पुरुषोत्तम कृष्ण गोस्वामी,वृंदावन से आशीर्वाद प्राप्त किया।पूर्व मन्त्री भाजपा संजय गर्ग ने कहा कि भागवत की उद्गम स्थली में श्रीमद्भागवत कथा का निरन्तर प्रवाह अध्यात्म को बल प्रदान करता है।श्रेष्ठ सनातन संस्कृति की शिक्षा का प्रचार प्रसार आज विश्व मे सम्मान के साथ हो रहा है।दण्डी स्वामी धुर्वानन्द तीर्थ महाराज ने कहा कि वैदिक शिक्षाएं सँस्कार प्रदान करती।उच्च संस्कार ग्रहण करने से ही सभ्य समाज का निर्माण होता है।सँस्कार ही जीवन मे अनुशासन आता और राष्ट्र सेवा की भावना को बल मिलता।कार्यक्रम में स्वामी रामधारी महाराज वेद विद्यापीठ के छात्रों को पुरष्कृत सम्मानित किया गया।आचार्य आशीष वैदिक, आचार्य अश्विनी वैदिक, आचार्य आनंद कुमार झा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार किया गया।इस अवसर मुख्य रूप से हनुमन्तधाम पीठाधीश्वर स्वामी आनंद स्वरूपानन्द सरस्वती महाराज, श्रीराम आश्रम अध्यक्ष कृष्ण कुमार बंसल, हनुमन्तधाम आश्रम अध्यक्ष आर के टण्डन, अतुल गोयल, सतीश गुप्ता, विनय गोयल,जगमोहन लाल गोयल,पुण्य गर्ग,रामबख़्श, सुरेश गुप्ता, श्रीराम आश्रम व्यवस्थापक कृष्ण पांडेय, जितेंद्र कुमार वर्मा सहित साधु संत उपस्थित रहे Post navigation भोपा पुल पर पखवाड़े में दूसरी बार आत्महत्या का प्रयास, सुरक्षित निकाली गई महिला वैद्य जगपाल ने ऋषि दयानंद के आदर्शों को अपने जीवन में उतारा: ओमानंद