संवाददाता अनु सैनी, नमस्कार भारत भोपा। आत्महत्या की घटनाओं के कारण चर्चित भोपा गंग नहर पुल पर सोमवार को एक महिला ने नहर में छलांग लगा दी। मौके पर ड्यूटी पर तैनात कॉन्स्टेबल और स्थानीय गोताखोर की तत्परता से महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करीब 50 वर्षीय महिला पुल की रेलिंग पर चढ़ी और अचानक नहर में कूद गई। यह देखते ही चेकिंग ड्यूटी पर तैनात कॉन्स्टेबल मनीष कुमार बिना देर किए नहर में कूद गए। इसी दौरान स्थानीय गोताखोर राजीव बेनीवाल भी लाइफ जैकेट और रस्सी की मदद से नहर में उतरे। दोनों ने मिलकर महिला को सकुशल बाहर निकाल लिया।पूछताछ में महिला ने बताया कि वह शुक्रताल स्थित आर्य महिला वृद्धाश्रम में रहती है। आश्रम की संचालिका कांता देवी ने बताया कि महिला सुबह अचानक आश्रम से निकल गई थी। महिला उपनिरीक्षक अजय यादव ने बताया कि करीब 15 दिन पहले भी महिला ने इसी स्थान पर आत्महत्या का प्रयास किया था, लेकिन तब भी उसे बचा लिया गया था। मामले की सूचना महिला के परिजनों को दे दी गई है। Post navigation पेड़ पर लटका मिला सड़ागला शव, क्षेत्र में सनसनी; पहचान नहीं हो सकी