संवाददाता: राहुल चौधरी, नमस्कार भारत

Nalanda University: भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को नालंदा विश्वविद्यालय के नए परिसर का उद्घाटन किया। दो दशक पहले जो नालंदा में शिक्षा की अलख जगाने की पहल की गई थी, अब उसे आगे बढ़ाने के लिए मोदी ने क़दम उठाया  है।

Nalanda University: संसद भवन के एक अधिनियम के ज़रिए साल 2010 में नालंदा विश्वविद्यालय की स्थापना की गई थी। इसके ज़रिए दूसरे पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में लिए गए फ़ैसले को लागू किया गया। साल 2014 में केंद्र की भाजपा सरकार ने नालंदा विश्वविद्यालय को बड़ी सौगात मिली।

14 छात्रों के साथ अस्थायी जगह पर काम शुरू होने के साथ साल 2017 में विश्वविद्यालय निर्माण कार्य की शुरुआत की गई। यह पहल एक ऐसे संस्थान को बनाने के लिए किया गया जो कि मॉडर्न ज़माने में प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय की याद दिलाये।

यह नज़ारा ठीक वैसा ही है, जैसा कि 5वीं शताब्दी में स्थापित विश्विद्यालय जिससे दुनिया भर के छात्र आकर्षित होते थे। 12वीं शताब्दी में विश्विद्यालय को आक्रमणकारियों ने जला दिया। इससे पहले यह 800 सालों तक छात्रों के बीच शिक्षा का परचम लहराता रहा।

इस नालंदा को बनाने में भारत सरकार ने अपनी दिलचस्वी दिखाई है आने वाले दिनों  में इसमें और सुधार किया जायेगा। नालंदा को उसी तरह बनाया गया था जैसा की नालंदा पहले था।

और भी खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे: https://namaskarbhaarat.com/milkha-singh-cm-yogi-paid-tribute-to-milkha-singh-on-his-death-anniversary/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *