सचिन शर्मा, संवाददाता, नमस्कार भारत

Election 2023: विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को मध्यप्रदेश में करारी हार का सामना करना पड़ा है। चुनावी परिणामो में बीजेपी को 163 सीटें और कांग्रेस को मात्र 66 सीटों पर ही जीत मिली है। जिसके बाद मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी हार के बाद कमलनाथ से प्रदेश अध्यक्ष का पद जाता दिख रहा है। सूत्रों के अनुसार पार्टी ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष पद छोड़ने के लिए कहा है। देखा जाए तो कमलनाथ काफ़ी लंबे समय से मध्यप्रदेश में कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर आसीन है।विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को मध्यप्रदेश में करारी हार का सामना करना पड़ा। जहां चुनावी परिणाम में बीजेपी को 163 सीट और कांग्रेस को मात्र 66 सीटों पर ही जीत मिली है।

कमलनाथ की बनाई रणनीति नही आई काम

Election 2023: भाजपा के हिंदू विरोधी आरोप का जवाब देने के लिए कमलनाथ ने साधुओं से भी मुलाकात की थी और देवी देवताओं की मूर्तियां भी बनवाईं थी। वही चुनावों से पहले धार्मिक और उत्सव प्रकोष्ठ के गठन के साथ पार्टी के धार्मिक कार्यक्रमों की मात्रा भी बढ़ गई थी। लेकिन इसकी वजह से न केवल मुसलमानों में बल्कि अन्य पिछड़े वर्गों का वोट बैंक भी खिसकता दिखाई दिया। जहा इस पूरे विधानसभा चुनाव में कमलनाथ का सॉफ्ट हिंदुत्व का प्रयोग पूरी तरह विफल रहा। सूत्रों की माने तो सोमवार को वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह, सुरेश पचौरी सहित अन्य लोग उम्मीदवारों के साथ पार्टी की हार के कारणों पर चर्चा करेंगे। प्रदेश कांग्रेस मीडिया सेल के प्रमुख ने बैठक की पुष्टि करते हुए कहा कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव लड़ने वाले सभी 230 उम्मीदवारों की मंगलवार को एक बैठक बुलाई है।

यह भी पढ़ें: Election 2023: लोकसभा चुनाव में 400 से ज़्यादा सीटें जीतेगी BJP: कैलाश

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube चैनल ‘NAMASKAR BHAARAT‘ को अभी सब्सक्राइब करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *