मोरना: महर्षि शुकदेव स्वामी कल्याण देव डिग्री कालेज में गुरुवार को धूमधाम से प्रतिभा सम्मान समारोह में का आयोजन किया गया। समारोह में छात्राओं ने लाेेकगीतों पर मनोहारी नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रालोद नेता अमरनाथ पाल, विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर धर्मपाल सिंह वर्मा, ब्लाक प्रमुख अनिल राठी, सचिव मदनपाल सिंह व प्रबंधक वेदवीर सिंह, प्राचार्य डा. राजपाल सिंह मलिक ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

छात्रा यीशु ,रिया ,श्रेया ने सरस्वती वंदना तथा छात्रा नबिया,मेहविश ,मुस्कान ने स्वागत गान प्रस्तुत किया गया। छात्रा अपूर्वा एवं श्रेया ने भाषण, पायल, तनु व नाजिया ने कविता तथा मुस्कान ने देशभक्ति गीत तथा ईशु, अंशिका, श्रेया, मधु सलोनी, खुशी ,मानसी ,रिया ,भावना दीपिका ,समीक्षा ने हरियाणवी व राजस्थानी लाेेकगीतों पर मनोहारी नृत्य प्रस्तुत किया। समारोह में विश्वविद्यालय स्तर पर एमए समाजशास्त्र में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाली छात्रा किरण चौधरी, द्वितीय स्थान पर अनीता एवं शिखा तथा नेहा के तृतीय स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। एमए अंग्रेजी में वसुंधरा के प्रथम, वंशिका के द्वितीय तथा ज्योति शर्मा के तृतीय औँर बीए में रुचि के प्रथम, लक्ष्मी के द्वितीय और निशा ने तृतीय स्थान प्राप्त करने पर प्रतीक चिंह व नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में रालोद नेता डा. अमित ठाकरान, कमेटी के पंडित विनोद शर्मा, वरुण चौधरी, अनुज पहलवान, ब्रजवीर सिंह, वीरेंद्र प्रधान, नरेन्द्र चौधरी, सतीश कुमार, प्रकाशवीर , कंवरपाल मौजूद रहे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *