UP News

सचिन शर्मा, संवाददाता, नमस्कार भारत 

UP News: यूपी पुलिस की अमानवीय चेहरा वाली तस्वीर सामने आयी है चूडियो के शहर फ़िरोज़ाबाद जिले से, जहाँ पुलिस ने एक ब्यक्ति को इतना पीटा की वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस का थर्ड डिग्री वाला वीडियो वायरल होने से बाद उत्तर प्रदेश पुलिस एक बार फिर सवालो के घेरे में आ गई।

UP News: क्या पुलिसकर्मियो को युवक का दर्द दिखाई नही दिया

UP News: पुलिस का थर्ड डिग्री का विडिओ फ़िरोज़ाबाद जिले के थाना टूंडला क्षेत्र का है जहाँ एक व्यक्ती को डायल 112 पुलिस उठाकर लायी और बिना चार्ज शीट के बीच रोड़ पर थर्ड डिग्री देकर इतना पीटा की उसके शरीर पर लगे चोट के निशान गवाही दे रहे है यहां पुलिस को किसी का दर्द दिखाई नही देता। वही पीड़ित की माने तो उसे पुलिस ने रास्ते भर पीटा, इतना ही नहीं पुलिस स्टेशन में उल्टा कर थर्ड डिग्री से टार्चर भी किया गया। वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी आशीष तिवारी एक्शन में आ गये और वायरल वीडियो की जाँच कर कार्यवाही की बात कही।

यह भी पढ़ेंCrime News: भाई ने की बहन की गला रेत कर हत्या

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube चैनल ‘NAMASKAR BHAARAT‘ को अभी सब्सक्राइब करें।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *