मोरना :—ब्लॉक पंचायत प्रमुख के प्रशासक नियुक्त होने पर सोमवार को मोरना खंड विकास अधिकारी कार्यालय में स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधानों तथा ब्लॉक कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अनिल राठी का गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया और उनके कार्यों की सराहना की।
समारोह में क्षेत्र के ग्राम प्रधानों ने कहा कि अनिल राठी चार बार ब्लॉक प्रमुख तथा एक बार जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं।सर्व प्रथम 2000 में ब्लॉक् प्रमुख बने थे 2011 में वह वार्ड 52 से जिला पंचायत सदस्य रहे।उन्होंने समाजसेवा, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और जनहित के कार्यों के माध्यम से अपनी अलग पहचान बनाई है।
ग्राम प्रधान रविन्द्र उर्फ छोटा ने कहा कि अनिल राठी कर्मठ, लगनशील और व्यवहार कुशल व्यक्तित्व के धनी हैं। वहीं जौली के ग्राम प्रधान साजिद अली ने कहा कि उन्होंने हमेशा पद की गरिमा बनाए रखते हुए समाजसेवा को प्राथमिकता दी है।
इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी प्रमोद कुमार वर्मा, एडीओ पंचायत योगेश्वरदत्त त्यागी, एडीओ आईएसबी सुरेंद्र सिंह, ग्राम सचिव योगेंद्र सिंह, संजीव कुमार, अशरफ अंसारी, योगेश सहरावत, जितेंद्र वर्मा, जोगेंद्र सिंह, नवीन कुमार, मोहम्मद सलमान तथा ग्राम प्रधान रविन्द्र उर्फ छोटा, साजिद अली, दिनेश राठी, शौकीन, आबिद, शाहनवाज, सुरेंद्र सिंह, मोहम्मद ज़ाहिद, सागर चौधरी, योगेश चौहान, शहजाद मुखिया, राजेंद्र सिंह, मोहम्मद हारून सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *