संवाददाता अनु सैनी, नमस्कार भारत मुज़फ्फरनगर:- आज जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा के नेतृत्व में विश्व हिंदू महासंघ का प्रतिनिधिमंडल नगर पालिका अध्यक्ष गौरव स्वरूप जी से मिला और राणा चौक को महाराणा प्रताप चौक बनाए जाने पर आभार जताया और विश्व हिंदू महासंघ की पराक्रम पत्रिका भेंट कर धन्यवाद दियासाथ ही कहा की विश्व हिन्दू महासंघ ने पूर्व में आपसे ज्ञापन के माध्यम से मांग करी थी कि जनपद के किसी एक चौराहे को वंदे मातरम चौंक घोषित किया जाए और वहाँ पर भारत माता की प्रतिमा स्थापित की जाए क्योंकि पूज्य योगी जी महाराज भी कहते हैं कि वंदे मातरम एक नारा ही नहीं देश के युवाओं को राष्ट्र भक्ति की प्रेरणा देता है अतः आप से निवेदन है कि जनपद के किसी एक चौराहे को वंदे मातरम चौक बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाऐं और राष्ट्रभक्ति का संदेश देंप्रतिनिधि मंडल में:-राजेश शर्मा जिलाध्यक्ष,आचार्य पं.धर्मेंद्र मिश्रा जिलाध्यक्ष धर्माचार्य प्रकोष्ठ,मनोज कौशिक जिला उपाध्यक्ष,डा.रक्षित पाल जिला महामंत्री,सुनील धनगर जिला उपाध्यक्ष,ब्रिजेश कोरी जिला मंत्री,विकास राज जिला मंत्री, सूरज सैनी आदि उपस्थित रहे Post navigation मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले के तहत स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण; CMO ने पीएचसी दूधली में किया वृक्षारोपण विश्व हिंदू महासंघ के प्रतिनिधि मंडल ने कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल जी से की भेंट