थाना क्षेत्र के भोपा-बेलड़ा मार्ग पर स्थित एक खेत में शीशम के पेड़ से लटका एक सड़ागला शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।जानकारी के अनुसार गांव महमूदपुर माजरा निवासी किसान हरपाल सिंह के खेत में चारा काट रहे विजयपाल की नजर पेड़ से लटके शव पर पड़ी। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।थाना प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार ने बताया कि शव लगभग पांच दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, हालांकि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। मृतक की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। Post navigation प्रमुख से प्रशासक बनने पर अनिल राठी का हुआ भव्य स्वागत भोपा पुल पर पखवाड़े में दूसरी बार आत्महत्या का प्रयास, सुरक्षित निकाली गई महिला