संवाददाता अनु सैनी, नमस्कार भारत

मोरना। आगामी 2 नवम्बर से 6 नवम्बर तक शुकतीर्थ मे गंगा स्नान मेले के आयोजन को सफल बनाने,मेले मे श्रद्धालुओं को पूर्ण सुरक्षा प्रदान करने व गहरे पानी मे जाने से श्रद्धालुओं को रोकने, मेला ग्राउंड पर श्रद्धालुओं द्वारा टेंट आदि लगाने के स्थान, स्वच्छता के प्रबंध मज़बूत करने,पार्किंग आदि व्यवस्थाओं को लेकर निरिक्षण किया गया। तथा अधीनस्थ को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

महाभारत कालीन तीर्थनगरी शुकतीर्थ मे प्रतिवर्ष जिला पंचायत की ओर से आयोजित किये जाने वाले गंगा स्नान मेले मे व्यवस्थाओ को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रशासनिक अधिकारी लगातार तीर्थ नगरी जाकर व्यवस्थाओं को परख रहे हैं।बुधवार को शुकतीर्थ पहुंचे अपर पुलिस महानिदेशक भानु भास्कर व उपपुलिस महानिरीक्षक अभिषेक सिंह,जिलाधिकारी उमेश मिश्रा,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्यविकास अधिकारी कमल किशोर कण्डारकर देशभूषण,एसपी देहात आदित्य बंसल, एसडीएम जानसठ राजकुमार,सीओ देवव्रत वाजपेयी, रवि शंकर मिश्रा,रामआशीष यादव ने गंगा घाट व बोट द्वारा गंगा का निरिक्षण किया। साथ ही आगामी 2 नवंबर को गंगा घाट पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम मे श्रद्धालुओं के लिए बैठने तथा वीआईपी व्यक्तियों के लिए अलग से सिटिंग व्यवस्था,सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जानकारी प्राप्त कर सुरक्षा की रूप रेखा बनाई
इस दौरान मेला प्रभारी विनोद कुमार सिंह,नायब तहसीलदार बृजेश कुमार बीडीओ विशाखा,सुनील शर्मा आदि मौजूद रहे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *