संवाददाता अनु सैनी, नमस्कार भारत 

मुरादाबाद। “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के प्रेरक राष्ट्र निर्माता और लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में हनुमत मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज, केशव पुरी में आयोजित की गई।

बैठक में आगामी कार्यक्रम की तैयारियों और आयोजन की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक का संचालन हनुमत मंडल के महामंत्री राधे वर्मा जी ने किया। इस अवसर पर जिला संयोजक विजेंद्र पाल जी, जिला सहसंयोजक आशुतोष शर्मा जी, विधानसभा संयोजक विशाल गर्ग जी, हनुमत मंडल प्रभारी गीता जैन जी तथा वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव संगम जी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सभी वक्ताओं ने सरदार पटेल जी के जीवन, राष्ट्र एकता में उनके योगदान और संगठनात्मक दृष्टि पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने अपने अदम्य साहस और नेतृत्व क्षमता से देश को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया। बैठक में कार्यकर्ताओं से इस ऐतिहासिक अवसर पर अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया। हनुमत मंडल ने संकल्प लिया कि सरदार पटेल जी के आदर्शों, एकता और राष्ट्र सेवा के संदेश को जन-जन तक पहुँचाया जाएगा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *