संवाददाता: राहुल चौधरी, नमस्कार भारत
मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से युवती के द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है, जहां युवती ने प्यार में धोखा मिलने पर यह खौफनाक कदम उठाया है। बताया जा रहा है कि, युवती, बॉयफ्रेंड से विवाद के बाद सीधे किले पर पहुंची, और वहां से चलांग लगा दी। छात्रा के साथियों ने बॉयफ्रेंड को किले पर बुलाया। बॉयफ्रेंड यहां छात्रा से झगड़ा करने लगा। इसके बाद देखते ही देखते छात्रा ने सबके सामने ही दीवार से छलांग लगा दी।
मृतका निजी विश्वविद्यालय से बीए एलएलबी कर रही थी, जहां वे तृतीय वर्ष की छात्रा थी। मृतका का जिस लड़के के साथ अफेयर था उसकी शादी हो चुकी थी, जिसके बाद वह लगातार युवती को धोखा दे रहा था।
इतना ही नहीं आरोपी बॉयफ्रेंड लगातार युवती से प्रेम प्यार के नाम पर पैसे ऐंठ रहा था। वहीं जब युवती को युवक की शादी के बारे में पता चला तो उसने युवक को किले पर मिलने बुलाया, जहां छात्रा के साथी मौके पर मौजूद थे। इस दौरान दोनों में शादी की बात पर झगड़ा होने लगा, जहां देखते ही देखते ही लड़की ने किले की दीवार से छलांग लगा दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
वहीं इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं बॉयफ्रेंड को हिरासत में लिया है। घटनाक्रम के बाद छात्रा का परिजनों ने आरोप लगाया कि, युवक लगातार युवती को धोखा दे रहा था, जहां किले की दीवार से युवक ने ही युवती को धक्का दिया है। इसके अलावा छात्रा के परिजनों ने अन्य छात्रों पर भी षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया है। उधर, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है, जहां पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है।
पुलिस युवक को भी तलाश कर रही है, तो वहीं दोस्तों की तलाश भी की जा रही है। युवती के पिता गृह विभाग में बड़े अधिकारी हैं, युवती का परिवार ग्वालियर में रहता है, तो वहीं उसके पिता दिल्ली में निवासरत हैं।
