संवाददाता: राहुल चौधरी, नमस्कार भारत

कांग्रेस पार्टी के संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद को महान मान कर, देश और लोकतंत्र की मर्यादा का चीरहरण कर रहे हैं।

सोनिया गांधी ने कहा कि विपक्षी नेताओं को भाजपा में शामिल होने की धमकी दी जा रही है। आज लोकतंत्र खत्म हो गया है। हमारा देश खतरे में है। हमारे संविधान को बदलने की साजिशें की जा रही हैं। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी शनिवार को राजस्थान की राजधानी जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में जनसभा को सम्बोधित कर रही थीं। सोनिया गांधी ने यह भी कहा कि मेहनत से खड़ी की गई लोकतांत्रिक संस्था को राजनीतिक हथियार से बर्बाद किया जा रहा है। देश में तानाशाही जैसा माहौल है।

जयपुर में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी भाजपा व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कई निशाने साधे। प्रियंका गांधी ने कहा कि मुझे बहुत खुशी और गर्व है कि राज्यसभा सदस्य बनने के बाद मेरी मां सोनिया गांधी आपके राज्य (राजस्थान) आई हैं। कल, हमने अपना घोषणापत्र जारी किया। प्रियंका गांधी ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस को घोषणापत्र ‘न्याय पत्र’ है। यह घोषणापत्र सिर्फ उन घोषणाओं की सूची नहीं है, जिन्हें हम चुनाव के बाद भूल जाएंगे, बल्कि यह उस देश की आवाज है जो न्याय चाहता है। आज बेरोजगारी चरम पर है। बेरोजगारी दूर करने के लिए सरकार ने क्या किया? वादे तो किए लेकिन पूरे नहीं किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *