संवाददाता: अभय प्रताप, नमस्कार भारत
Mukesh Ambani: अंबानी परिवार में इस वक्त खुशियों का माहौल है। मुकेश-नीता के छोटे बेटे अनंत अंबानी जल्दी ही शादी करने वाले है| कपल 12 जुलाई को सात फेरे लेकर सात जन्मों–जन्मों के लिए एक-दूजे के हो जाएंगे।
Mukesh Ambani: अनंत और राधिका के लिए पूरा अंबानी परिवार परफॉर्मेंस देता नजर आ रहा है। मुकेश अंबानी ने बेटे-बहू के लिए संगीत नाइट पर खास परफॉर्मेंस दी, जिसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल होता नजर आ रहा है|
नये अंदाज़ में नजर आये मुकेश ओर नीता अम्बानी
Mukesh Ambani: 5 जुलाई को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की संगीत सेरेमनी थी। इस दौरान पूरी फैमिली ने इस पल को खास बनाने के लिए डांस परफॉर्मेंस दिया। ऐसे में मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने अपने बेटे के दिन को और भी खास बनाने के लिए मुकेश और नीता ने नाती-पोते पृथ्वी, आदिया, कृष्णा और वेदा संग एक खास परफॉर्मेंस दी जिसे पुरा अम्बानी परिवार बहुत खुश नजर आ रहा है |
बॉलीवुड सितारे भी शामिल थे संगीत सेरेमनी में
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की संगीत सेरेमनी में सितारों का मेला लगा था। फंक्शन मे जानेमाने सितारे नजर आये जैसे– माधुरी दीक्षित, सलमान खान, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, आदित्य रॉय कपूर, अनन्या पांडे, सारा अली खान, पलक तिवारी, जाह्नवी कपूर, हार्दिक पांड्या, महेंद्र सिंह धोनी, के एल राहुल और क्रुणाल पांड्या सहित तमाम सितारे संगीत नाइट में पहुंचे।
संगीत नाइट मे मुकेश–नीता का वीडियो हुआ वायरल
मुकेश अंबानी और नीता अंबानी का एक वीडियो इंटरनेट पर खूब सुर्खिया बटोर रहा है जिसमे मुकेश अम्बानी नीता अम्बानी संग कार मे परफॉमेंस करते दिख रहे हैं।’ इस वीडियो को वीएफएक्स की मदद से बनाया गया है, जो कि इसे कार्टूनिस्टिक बना रहा है। पहली बार मुकेश अंबानी का ऐसा अंदाज फैंस को देखने को मिला हालांकि, इससे पहले भी मुकेश अंनत के प्री-वेडिंग फंक्शन में परफॉर्म कर चुके हैं, लेकिन इस बार उनका अंदाज हर बार से जुदा नजर आया |
और भी खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे: https://namaskarbhaarat.com/education-maharashtra-government-will-provide-free-education-to-destitute-and-orphans/