संवाददाता: कुमार विवेक, नमस्कार भारत

Politics News: माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में महिलाओं की पहली सभा की जिसे नारी शक्ति सम्मान ना दिया गया। हजारों की संख्या में सभा में मौजूद महिलाओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने महिलाओं की  सुरक्षा का विश्वास दिलाया।

इसके साथ ही उत्तर प्रदेश की पिछली सरकारों में महिलाओं के असुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए पीएम मोदी ने विपक्षी कांग्रेस- सपा पर बड़ा आरोप लगाए। तत्कालीन प्रधानमंत्री विपक्षी इंडिया गुट महिलाओं के लिए आरक्षण का विरोध करता है और गठबंधन पर अपने शासन में महिलाओं का जीवन कठिन बनाने का आरोप लगाया।

इसके साथ ही पीएम मोदी ने बलात्कार के मामलों को लेकर समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह की विवादास्पद टिप्पणी को उठाया। याद रहे 2014 में मुलायम सिंह यादव ने बलात्कार के लिए मृत्युदंड का विरोध करते हुए कहा था “लड़के, लड़के हैं…गलती हो जाती है।

पीएम मोदी ने कहा बेटियों को अपनी सुरक्षा के लिए अपनी पढ़ाई छोड़कर घर बैठना पड़ा और सपा के लोगों ने बेशर्मी से कहा कि लड़के हैं गलती हो जाती है। अगर आज सपा के लड़के गलती करते हैं, तो उन्हें योगी आदित्यनाथ की सरकार से ऐसा सजा मिलेगा जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की होगी।

‘नारी शक्ति संवाद कार्यक्रम’ को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा विपक्ष ने मेरा मजाग उड़ाया कि मैं शौचालय बनाने में व्यस्त हूं लेकिन मैं अपनी माताओं और बहनों के लिए शौचालयों की कितनी जरूरत है मैं जानता हूं।

इसके साथ ही पीएम मोदी ने बताया हमने 11 करोड़ शौचालय बनाए। मैंने गरीब महिलाओं के लिए मुफ्त में बैंक खाते खोले। हमने 4 करोड़ घर आवंटित किए और उन्हें महिलाओं के नाम पर रजिस्टर किया, इसलिए वो घर की मालकिन बन गई।

पीएम मोदी ने कहा भाजपा सरकार ने कई योजनाएं चलाई हैं जिससे महिलाओं सहित गरीब लोगों को राहत मिली है और उन्होंने मुद्रास्फीति से निपटने और आर्थिक राहत प्रदान करने के लिए उनकी सरकार के प्रयासों के बारे में जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *