संवाददाता अनु सैनी, नमस्कार भारत

भोपा – एनसीसी कैडेटस द्वारा जागरुकता रैली निकाली। प्रधानाचार्य ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कैडेटसो द्वारा शहीद की प्रतिमा व आस पास, सफाई अभियान चलाया गया। जनता इंटर कॉलेज भोपा में एनसीसी कैडेट्स द्वारा पर्यावरण संरक्षण जागरूकता रैली निकाली गई। कैडेट्स ने रैली अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनका लालन-पालन करने का संदेश दिया।

बुधवार को विद्यालय प्रांगण से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना करते हुए प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सब के लिए जरूरी है। इसके लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने चाहिए। सरकार के द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रतिवर्ष चरणबद्ध रूप से करोड़ों की संख्या में वृक्षारोपण किया जा रहा है। ताकि हमारा पर्यावरण पारिस्थितिकी तंत्र के अनुकूल रहें। इससे पूर्व विद्यालय के पुरातन छात्र भारतीय सेना के शहीद जवान लांस नायक लोकेश सहरावत की उनके पैतृक गांव युसुफपुर में एनसीसी कैडेट्स द्वारा उनकी मूर्ति पर साफ-सफाई की गई और अदम्य साहस, शौर्य,पराक्रम और भारतीय सेना में उनके योगदान पर प्रकाश डाला गया।चीफ ऑफिसर रमन सिंह व मेजर अरविंद कुमार ने कहा कि शहीद लोकेश सहरावत एनसीसी कैडिट रहा है और सीनियर अण्डर आफिसर के रूप में एनसीसी यूनिट में 102 कैडेट्स का नेतृत्व किया। उसके अन्दर शुरू से ही भारतीय सेना में जाकर देश सेवा का जज्बा कायम रहा है। विद्यालय के पुरातन छात्र श्री अमृत सहरावत व अरूण कुमार ने कहा कि शहीद लोकेश सहरावत वॉलीबॉल का बेहतर खिलाड़ी रहा और टीम कप्तान के रूप में हमेशा अपनी टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।रैली में जूनियर एवं सीनियर ब्वायज व गर्ल्स कैडेट्स ने हिस्सा लिया। भारत माता की जय,शहीद लोकेश सहरावत अमर रहे के नारों से गांव का वातावरण देश भक्ति से ओत-प्रोत हो उठा। स्टार एलुमनी के चमकते सितारे सीआईएसएफ के जवान श्री अमृत सहरावत ने एनसीसी कैडेट्स और उपस्थित जनसमूह के लिए जलपान की सुन्दर व्यवस्था की।इस अवसर पर भीष्म सिंह,सतीश सहरावत , सचिन कुमार,अशोक कुमार, सुभाष पहलवान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *