Asia Cup 2023

हार्दिक शर्मा, संवाददाता नमस्कार, भारत

Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 का आयोजन इसी वर्ष अगस्त में सितंबर महीने में होने जा रहा है। इस बार के एशिया कप का फॉर्मेट 50-50 ओवरों वाला होगा। इस टूर्नामेंट में भारत पाकिस्तान बांग्लादेश श्रीलंका अफगानिस्तान व नेपाल भाग लेगी। पिछले साल का एशिया कप का आयोजन दुबई में किया गया था। जिसे श्रीलंका ने जीता था। 12 साल से ट्रॉफी का इंतजार कर रही भारतीय टीम की नजर भी एशिया कप पर होगी।

Asia Cup 2023: हाइब्रिड मॉडल के तहत होगा एशिया कप का आयोजन

Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 की मेजबानी पाकिस्तान कर रहा है। जिसके बाद बीसीसीआई ने सुरक्षा का हवाला देते हुए भारतीय टीम को पाकिस्तान में भेजने से साफ मना कर दिया था। बीसीसीआई के मना करने के बाद पीसीबी के अध्यक्ष नजम सेठी ने हाइब्रिड मॉडल का प्रस्ताव दिया था। हाइब्रिड मॉडल के तहत भारत के सभी मैच श्रीलंका में आयोजित किए जाएंगे व पाकिस्तान में मात्र 4 मैच होंगे और फाइनल का आयोजन श्रीलंका में किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : UP News: आवास आवंटन की आड़ में रिश्वतखोरी का खेल

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube चैनल ‘NAMASKAR BHAARAT‘ को अभी सब्सक्राइब करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *