सवाददाता अनु सैनी, नमस्कार भारत
मोरना – पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत से उत्साहित शुकतीर्थ मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को मोरना स्थित चौधरी चरण सिंह चौक पर जोरदार जश्न मनाया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
मंडल अध्यक्ष अरुण पाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता चौधरी चरण सिंह चौक पर एकत्रित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने “भारत माता की जय” और “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” जैसे नारों से वातावरण को गूंजायमान कर दिया।

अरुण कुमार भाजपा नेता ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री के नेतृत्व और पार्टी की नीतियों पर जनता के भरोसे की जीत है। उन्होंने कहा कि भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों के चलते देशभर में पार्टी का जनाधार लगातार मजबूत हो रहा है। इस अवसर पर सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रामकुमार शर्मा, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष ब्रजवीर सिंह, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष रविंद्र बाल्मीकि, महामंत्री वीरेंद्र चौहान, डॉ. ओमपाल सिंह, भूपेंद्र बाल्मीकि, मनोज कुमार सहरावत, कंवरपाल नेता, डॉ. अनिल प्रजापति, डॉ. संजू शर्मा, रवि आर्य, पीतम सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुषमा देवी, उपाध्यक्ष अनुज गोयल, महताब सिंह, ममतेश देवी, रजत माहेश्वरी, नरदेव सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
