सचिन शर्मा, संवाददाता, नमस्कार भारत

UP Police Constable bharti 2023: उत्तर प्रदेश सरकार आज से यूपी पुलिस में कुल 60,244 कॉन्स्टेबल के पद की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करने जा रही है। जिसमे योग्य उम्मीदवार भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा आज, 27 दिसंबर 2023 से यूपी पुलिस में बड़ी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू करने जा रही है। करीब 5 साल से पुलिस भर्ती की राह देख रहे उम्मीदवारों के लिए आवेदन करने का यह सुनहरा अवसर है। जिसमे योग्य उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस भर्ती के बाद युवाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

कब तक भरे जायेंगे ऑनलाइन फॉर्म

UP Police Constable bharti 2023: UPPRPB द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार उत्तर प्रदेश में कॉन्स्टेबल के कुल 60,244 पद भरे जाएंगे जिसकी आवेदन प्रक्रिया 27 दिसंबर 2023 से शुरू होगी और 16 जनवरी 2024 तक चलेगी। हालांकि परीक्षा से पहले संख्या में बदलवा भी हो सकता है। जिसमे महिला व पुरुष उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया में अनारक्षित के लिए 24102 पद है तो वही ईड्ब्ल्यूएस: 6024 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग 16264 पद, अनुसूचित जाति 12650 पद, अनुसूचित जनजाति 1204 पद है।

आयु सीमा में मिली तीन साल की छूट

UP Police Constable bharti 2023: यूपी पुलिस भर्ती 2023 नोटिफिकेशन जारी होने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने युवाओं को बड़ी राहत देते हुए आयु सीमा में तीन साल की छूट देने का फैसला किया है। जिसकी पूरी जानकारी जारी नोटिस के अनुसार हुई है। उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक के पदों पर सीधी भर्ती 2023 के लिए पुरुष और महिला उम्मीदवारों की आयु सीमा में छूट का ऐलान कर दिया है। ये छूट सभी श्रेणी के उम्मीदवारों को मिलेगी जिसमे बोर्ड द्वारा 23 दिसंबर 2023 को जारी नोटिफिकेशन में इसे संशोधित समझा जाएगा।

यह भी पढ़ें: UP NEWS: युवक दर्द से तड़पता रहा, वो पीटते

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube चैनल ‘NAMASKAR BHAARAT‘ को अभी सब्सक्राइब करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *