संवाददाता अनु सैनी, नमस्कार भारत मुजफ्फरनगर। श्री राम कॉलेज, मुजफ्फरनगर के बीबीए (BBA) विभाग के छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। विभाग का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत (100%) रहा, जिसमें सभी विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की। परीक्षा में साजन कुमार ने 79.55 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। आरती कुमारी ने 78.25 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय तथा हरमायनी ने 78.02 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले साजन कुमार ने अपनी सफलता का श्रेय गुरुजनों के मार्गदर्शन और माता-पिता के सहयोग को दिया। आरती कुमारी ने कॉलेज के अनुशासित वातावरण और शिक्षकों की बेहतर शिक्षण शैली को अपनी सफलता का आधार बताया। वहीं हरमायनी ने कॉलेज की समृद्ध लाइब्रेरी और अध्ययन संसाधनों को अपनी उपलब्धि का प्रमुख कारण बताया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर श्री राम ग्रुप के चेयरमैन डॉ. एस.सी. कुलश्रेष्ठ ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. सौरभ मित्तल ने भी छात्रों और बीबीए विभाग की पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं। विभागाध्यक्ष विवेक कुमार त्यागी ने कहा कि विभाग द्वारा समय-समय पर आयोजित सेमिनार, गेस्ट लेक्चर और विशेषज्ञों के मार्गदर्शन का सकारात्मक परिणाम विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के रूप में सामने आया है। इस अवसर पर विभाग के सभी प्रवक्ताओं ने सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। Post navigation राम के आदर्श, कृष्ण का कर्मयोग और मोदी-योगी का सुशासन ही विकसित भारत का आधार: विनीत अग्रवाल शारदा मुजफ्फरनगर में खाला के घर चोरी करने वाला भांजा गिरफ्तार, लाखों के सोने-चांदी के जेवर बरामद