मोहर्रम के दौरान सूने घर को बनाया निशाना, खालापार पुलिस ने सीसीटीवी और मुखबिर की सूचना पर किया गिरफ्तार मुजफ्फरनगर। थाना खालापार पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए आरोपी शाहनवाज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी शाहनवाज का अपनी खाला के घर आना-जाना था, जिससे उसे घर और वहां रखे आभूषणों की जानकारी थी। मोहर्रम के दौरान जब परिवार घर से बाहर गया हुआ था, तभी आरोपी ने सूने मकान का ताला तोड़कर अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए और फरार हो गया। घटना की जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी को उस समय गिरफ्तार किया, जब वह चोरी के जेवर बेचने की फिराक में था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 2 किलोग्राम चांदी के आभूषण, लगभग 15 ग्राम सोने के आभूषण तथा घटना से संबंधित एक कीपैड मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि मामले में चोरी किए गए अधिकांश आभूषण बरामद कर लिए गए हैं। आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। Post navigation श्री राम कॉलेज के BBA छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 100% परीक्षा परिणाम; साजन कुमार बने टॉपर दूषित गंगा पर बढ़ा आक्रोश, शुकतीर्थ पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष