मुजफ्फरनगर जनपद में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। शुक्रवार को जिलाधिकारी (DM) उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) संजय कुमार वर्मा ने खुद कमान संभालते हुए पुरकाजी क्षेत्र का तूफानी दौरा किया। दोनों आला अधिकारियों ने बाढ़ संभावित इलाकों और सोलानी नदी के बढ़ते जलस्तर का स्थलीय निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।ग्राउंड जीरो पर पहुंचे अधिकारी, तत्काल हटवाया मलबानिरीक्षण के दौरान डीएम और एसएसपी ने सोलानी नदी के तटवर्ती इलाकों और उन खेतों का दौरा किया, जहां नदी का पानी तेजी से प्रवेश कर रहा है। बाढ़ की आशंका को देखते हुए राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों की समीक्षा की गई।मौके पर स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों ने तुरंत जेसीबी मशीनें लगवाईं। जल निकासी के रास्ते में बाधा बन रहे मलबे और कचरे को साफ कराकर पानी के बहाव को सुचारु रूप से चालू कराया गया।लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी: डीएमजिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को दो टूक शब्दों में निर्देश दिए कि जल निकासी के कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संवेदनशील और निचले इलाकों पर 24 घंटे लगातार निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।ग्रामीणों से की बातचीत, जताया भरोसादौरे के दौरान डीएम उमेश मिश्रा और एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने स्थानीय ग्रामीणों और किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने लोगों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में जिला प्रशासन पूरी तरह उनके साथ खड़ा है और उन्हें हरसंभव सहायता समय पर उपलब्ध कराई जाएगी।प्रशासन की जनता से अपीलबढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन ने जनपदवासियों के लिए एक जरूरी एडवायजरी जारी की है, नदी किनारे न जाएं: लगातार हो रही बारिश के मद्देनजर अनावश्यक रूप से जलभराव वाले स्थानों, पुराने जर्जर मकानों और नदी के किनारों पर जाने से बचें।तत्काल दें सूचना: किसी भी अप्रिय या आपातकालीन स्थिति में तुरंत स्थानीय प्रशासन, राजस्व टीम या नजदीकी पुलिस थाने को सूचित करें, ताकि समय रहते त्वरित सहायता पहुंचाई जा सके। Post navigation मुजफ्फरनगर: फर्जी डिग्री और कूटरचित दस्तावेज बनाने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, 15 हजार का इनामी डॉक्टर समेत 3 गिरफ्तार मदरसे की आड़ में ‘धर्म परिवर्तन, यौन शोषण और नशीली दवाओं का खेल’: बहू नाजिया ने ससुर समेत ससुराल वालों पर लगाए रोंगटे खड़े करने वाले आरोप