संवाददाता अनु सैनी, नमस्कार भारत

आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में चौकी प्रभारी सपन चौधरी ने चौकी क्षेत्र के विभिन्न गांवों के ग्राम प्रधानों के साथ बैठक कर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक के दौरान चौकी प्रभारी ने ग्राम प्रधानों से अपील की कि वे अपने-अपने गांवों में शांति एवं सौहार्द का माहौल बनाए रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि या विवाद की सूचना तत्काल पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु आवागमन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
चौकी प्रभारी ने बताया कि यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। किसी भी प्रकार की समस्या या आपात स्थिति से समय रहते निपटने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों का सहयोग भी बेहद महत्वपूर्ण है।
बैठक में ग्राम प्रधानों ने पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाते हुए कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *