संवाददाता अनु सैनी, नमस्कार भारत

मोरना-शुकतीर्थ मार्ग पर स्थित लालागुलशन रॉय नेत्र चिकित्सालय में स्वामी कल्याणदेव महाराज की पुण्यतिथि के अवसर पर 11 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण साधु सन्तो द्वारा किया गया।वहीं ब्रह्मलीन स्वामी के जीवन पर प्रकाश डाला गया।

प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में पहुंचे स्वामी रविन्द्रपुरी महाराज श्रीमहंत पंचायती महानिर्वाणी अखाड़ा कनखल, ईश्वरदास महामंडलेश्वर ऋषिकेश व स्वामी ओमानन्द महाराज,महामंडलेश्वर स्वामी गोपालदास महाराज ने संयुक्त रूप से स्वामी कल्याणदेव महाराज व लाला गुलशन रॉय जैन की प्रतिमा का अनावरण किया। स्वामी ओमानंद महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी ने जीवन के सूत्र बताये थे।ईर्ष्या,द्वेष, झूठ को छोड़कर धैर्य,सत्य को धारण करना चाहिए सत्कर्म ही प्रभु भक्ति है नि:स्वार्थ समाज की सेवा तथा अहंकार को जीतना चाहिए देने योग्य चीज दान है मिलने योग्य चीज ज्ञान है।लोभ मोह को त्यागना चाहिए अपमान को निगलना चाहिए क्रोध को पी जाना चाहिए प्राप्त करने की वस्तु यश कीर्ति है शांति के लिए संतोष करें गम को खाना चाहिए।क्रोध को पी जाना चाहिए।

इस दौरान मुख्य रूप से स्वामी आनंद स्वरूप आनंद सरस्वती महाराज, स्वामी ईश्वर दास महाराज, स्वामी कनक प्रभानंद सरस्वती महाराज, पुष्कर आनंद महाराज, स्वामी विष्णु आचार्य महाराज, गीतानंद तीर्थ महाराज, आचार्य प्रेम शंकर मिश्रा,आचार्य इन्द्रपाल आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अजय कृष्ण शास्त्री ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *