बी.फार्म प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के परीक्षा परिणामों में ईशिका सोनी (87.17%) और वंशिका अरोरा (85.00%) ने अपने-अपने सेमेस्टर में प्रथम स्थान हासिल कर कॉलेज का नाम किया रोशन।

संवाददाता अनु सैनी, नमस्कार भारत

मुजफ्फरनगर। डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (AKTU), लखनऊ द्वारा घोषित बी.फार्म प्रथम वर्ष (द्वितीय सेमेस्टर) एवं द्वितीय वर्ष (चतुर्थ सेमेस्टर) के परीक्षा परिणामों में श्री राम कॉलेज ऑफ फार्मेसी, मुजफ्फरनगर के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता का परिचय दिया। विद्यार्थियों की शानदार सफलता से कॉलेज के साथ-साथ जनपद का भी गौरव बढ़ा है।

बी.फार्म द्वितीय सेमेस्टर (प्रथम वर्ष)

  • प्रथम: ईशिका सोनी – 87.17%
  • द्वितीय: श्रेया शर्मा – 84.69%
  • तृतीय: फोजिया – 84.28%

बी.फार्म चतुर्थ सेमेस्टर (द्वितीय वर्ष)

  • प्रथम: वंशिका अरोरा – 85.00%
  • द्वितीय: राधिका सिंघल – 80.14%
  • तृतीय: नैंसी पाल – 80.00%

कॉलेज के निदेशक डॉ. गिरेन्द्र कुमार गौतम ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि संस्थान के विद्यार्थी भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कॉलेज और देश का नाम रोशन करेंगे।

उन्होंने कहा कि स्नातक स्तर विद्यार्थियों के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण दौर होता है, जहां ज्ञान, व्यक्तित्व और करियर की मजबूत नींव रखी जाती है। संस्थान का उद्देश्य केवल डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि नैतिक मूल्यों से युक्त कुशल और जिम्मेदार फार्मासिस्ट तैयार करना है। कॉलेज प्रबंधन ने भी सभी मेधावी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रबंधन ने कहा कि संस्थान आधुनिक शिक्षण पद्धति, व्यावहारिक प्रशिक्षण, शोध आधारित शिक्षा तथा उद्योगोन्मुख कौशल के माध्यम से विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार कर रहा है।

इस सफलता में कॉलेज के समर्पित शिक्षकों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। विद्यार्थियों को नियमित मार्गदर्शन, डाउट सेशन, प्रयोगात्मक प्रशिक्षण और परीक्षा की बेहतर तैयारी कराने में शिक्षकों की भूमिका सराहनीय रही। इस अवसर पर डॉ. संदीप कुमार, डॉ. मनोज कुमार गुप्ता, डॉ. रामदत्त शर्मा, साबिया परवीन, टिंकू कुमार, लोकेश कुमार, ज्योति जैन, अवि दुबे, आरती चोपड़ा, मुस्सयब खान, तरन्नुम फातिमा, शिवम त्यागी, उज्ज्वल, शैली रस्तोगी, शीखा राठी, भूदेव, राम सिंह, सुशील, विकास कुमार, अरशद सहित समस्त शिक्षकगण को भी बधाई दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *