मेरठ/गाज़ियाबाद। दिल्ली से मेरठ के सरधना (कपसाड़ गांव) जा रहे आजाद समाज पार्टी (आसपा) के प्रमुख और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद को जब पुलिस ने यूपी गेट पर रोकने की कोशिश की, तो वहां हाई-वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया। शनिवार दोपहर करीब 3:45 बजे बैरिकेडिंग देखकर भीम आर्मी प्रमुख अपनी गाड़ी से उतरे और पैदल ही मेरठ की तरफ बढ़ चले, जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।पुलिस से तीखी झड़प, सांसद बोले— “गलती से हाथ मत लगा दियो…”इंदिरापुरम, खोड़ा और कौशांबी थाने की भारी फोर्स ने जब चंद्रशेखर को रोकने का प्रयास किया, तो पुलिस और उनके समर्थकों के बीच जमकर खींचतान और तीखी बहस हुई। इस हंगामे का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।वीडियो में सांसद चंद्रशेखर आजाद पुलिसकर्मियों पर बुरी तरह बिफरते हुए कह रहे हैं:”गलती से हाथ मत लगा दियो… मेरा गिरेबान पकड़ोगे? दिमाग खराब है! मुझे कोहनी मार रहे हो… मैं आपका जूनियर नहीं हूँ। हमारी बहनों की वहाँ इज्जत लूट रही है और आपको शांति की पड़ी है!”पुलिस को छकाकर एक्सप्रेस-वे से निकलेकरीब 30 मिनट तक चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के बीच चंद्रशेखर आजाद ने पुलिस को चकमा दे दिया। वो अचानक डिवाइडर लांघकर सीधे दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे (DME) पर जा पहुंचे और वहां पहले से मौजूद किसी अन्य गाड़ी में बैठकर मेरठ के लिए रवाना हो गए।भोजपुर बॉर्डर की तरफ दौड़ी फोर्स, माहौल गरमायाएक्सप्रेस-वे पर भारी ट्रैफिक होने के कारण पुलिस उन्हें तुरंत पकड़ नहीं पाई। सांसद के हाथ से निकलने के बाद आनन-फानन में तीन थानों की फोर्स को भोजपुर बॉर्डर की तरफ दौड़ाया गया है। सरधना के कपसाड़ गांव में इस घटना के बाद से माहौल पूरी तरह गरमाया हुआ है और भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। Post navigation धारा 411 में संशोधन की मांग: मुजफ्फरनगर के सर्राफा कारोबारियों का प्रतिनिधिमंडल जल्द मिलेगा सीएम योगी से चीनी मांझे पर प्रशासन की सख्ती: मुजफ्फरनगर में व्यापारियों के साथ बैठक, बिक्री और निर्माण पर पूर्ण प्रतिबंध के निर्देश