संवाददाता अनु सैनी, नमस्कार भारत

थाना क्षेत्र के गांव कासमपुरा में भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा के बैनर तले संगठन के नए कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर किसानों के विभिन्न मुद्दों को लेकर विचार गोष्ठी आयोजित हुई, जिसमें पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखे तथा संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

                 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश चौधरी ने फीता काटकर संगठन के कार्यालय का उद्घाटन किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा गांव-गांव पहुंचकर किसानों और मजदूरों को संगठित करने का कार्य कर रहा है। संगठन को मजबूत बनाने के लिए विभिन्न स्थानों पर कार्यालय खोले जा रहे हैं, ताकि किसानों की समस्याओं का प्रभावी ढंग से समाधान कराया जा सके।

उन्होंने कहा कि यदि किसी किसान या मजदूर के साथ अन्याय होता है तो संगठन पूरी मजबूती के साथ उसकी लड़ाई लड़ेगा। किसानों की आवाज को बुलंद करने और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए यूनियन हर स्तर पर कार्य कर रही है।
कार्यक्रम के दौरान संगठन ने नवाब अली को ब्लॉक सचिव तथा विरेंद्र सिंह (ग्राम किशनपुर) को ग्राम अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। दोनों पदाधिकारियों ने संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर जिला सचिव चौधरी मौ. शाहिद, जिला अध्यक्ष चंदन त्यागी, प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी बिजेंद्र उपाध्याय, धर्मपाल सिंह, रविंद्र कैप्टन, भूरा ठेकेदार, महिला मोर्चा की ब्लॉक अध्यक्ष, सलमान, शमशाद, भूरा, गुलशेर, मिरहसन, बाबू अशरफ, ढोला अशरफ, नवाब, इमरान, इलियास, सुरेश कुमार, अंजुम, संदीप बालियान, शेरदीन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *