Shri Ram College:  श्रीराम कॉलेज के कंप्यूटर एप्लीकेशन संकाय के 05 विद्यार्थियों का चयन बहुराष्ट्रीय कम्पनी टी.सी.एस. (टाटा कन्सल्टेन्सी सर्विसेज) की कडी प्रतियोगिता में सफल होने के उपरान्त हुआ है।

संवाददाता:  सिद्धार्थ कुंवर, नमस्कार भारत

Shri Ram College:  श्रीराम कॉलेज के कंप्यूटर एप्लीकेशन संकाय के 05 विद्यार्थियों का चयन बहुराष्ट्रीय कम्पनी टी.सी.एस. (टाटा कन्सल्टेन्सी सर्विसेज) की कडी प्रतियोगिता में सफल होने के उपरान्त हुआ है। संकाय के विद्यार्थी षषांक षुक्ला, सुर्कीती त्रिवेदी, आर्यन सहरावत, नीतिन एवं वंष देशवाल का चयन सुनिष्चित हुआ है।

Shri Ram College:  चयनित विद्यार्थियों ने बताया कि चयन की यह प्रक्रिया वर्ष 2024 के प्रारम्भ से शुरू हुई थी जिसमें लिखित परीक्षा के बाद साक्षात्कार का अयोजन किया गया। चयनित विद्यार्थी टी.सी.एस. की र्स्माट व इग्नाईट प्रोग्राम की ऑनलाईन परीक्षा में सम्मिलित हुये थे। प्रथम चरण में महाविद्यालय से 10 विद्यार्थियों ने ऑन लाईन परीक्षा में सफलता प्राप्त की। इसके पश्चात सभी सफल विद्यार्थियों को तकनीकी ज्ञान परीक्षण एवं साक्षात्कार के लिये टी. सी. एस. के नोएडा मुख्यालय में आमंत्रित किया गया था, जहां पर विषय विशेषज्ञों ने तकनीकी ज्ञान, वाकपटुता एवं एच. आर. सम्बन्धित प्रष्नो द्वारा विद्यार्थियों का मूल्यांकन किया।

इस कडी प्रतियोगिता के बाद अंतिम मेरिट के आधार पर उपरोक्त 05 विद्यार्थियों का चयन हुआ। इन सभी विद्यार्थियों को टी.सी.एस. (टाटा कन्सल्टेन्सी सर्विसेज) के मुख्यालय में 4 से 5 माह का प्रशिक्षण दिया जायेगा एवं प्रशिक्षण के दौरान सभी को अनुमानित 3 लाख प्रति वर्ष की दर से प्रशिक्षण भत्ता दिया जाना भी सुनिश्चित हुआ है।

विद्यार्थियों ने इस सफलता का श्रेय ईश्वर, अपने माता-पिता एवं संकाय के अध्यापकों को देते हुये कहा कि महाविद्यालय में षिक्षा के उच्च स्तर, वातावरण एवं अध्यापकों की विषय विषेषज्ञता के कारण ही वह सफल हो पाये है।

इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज के चेयरमैन डा. एस.सी. कुलश्रेष्ठ ने सभी चयनित विद्यार्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुये पुरस्कृत किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर कंप्यूटर संकाय के विभागाध्यक्ष निशांत राठी ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुये उनके प्रगतिषील भविष्य की कामना की। उन्होने कहा कि कठोर परिश्रम एवं विषय में दक्षता ही सफलता की कुंजी है। उन्होने इस पूरी प्रक्रिया को निर्देशित करने में संकाय के अध्यापकगण नीतू सिंह, अमित त्यागी, डा. प्रमोद कुमार, विकास कुमार, संजयकान्त त्यागी, हिमांषु होरा, विष्वास शर्मा, राहुल गौतम, प्रवीण कुमार, अंकुर रोहेला, मो. युसुफ, राहुल मेनवाल, शुभम तायल, निधि तोमर, विधि तायल, राधिका मिततल, नवनीत चौहान, अजय कुमार, कपिल कुमार, हंस कुमार, मनोज पुण्डीर एवं दिनेष यादव आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


और भी खबरें पढ़ने के लिए यहाँ करे: https://namaskarbhaarat.com/malaika-arora-with-arjun-kapoor-despite-malaikas-refusal-arjun-fueled-the-breakup-rumours/

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *